फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को आएगी स्पेशल ट्रेन, स्टेशन पर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकिट बुक कराने पहुंचे लोग जानकारी लेते हुए - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद से होकर गुजरने वाली कानपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन को लेकर सीट आरक्षित करने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर इंटरनेट की दिक्कत के कारण सुबह से आए लोगों को दोपहर तक बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ा। मात्र एक घंटे ही सीट आरक्षित की जा सकी।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को 23 मार्च से बंद कर दिया गया था। अब शनिवार 12 सितंबर से सरकार के आदेश पर जिले से एक स्पेशल ट्रेन निकाली जा रही है। इस ट्रेन में केवल आरक्षित सीट पर ही लोगों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार से सीट आरक्षित करने का कार्य रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ।
आठ बजे से दो बजे तक सीट आरक्षित करने का कार्य होना था। एक बजे तक आरक्षित कक्ष में लगा नेटवर्क काम नहीं कर सका जिसके चलते सुबह से सीट आरक्षित कराने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करा पड़ा। बृहस्पतिवार को साढ़े पांच महीने बाद पहले दिन रेलवे स्टेशन पर रौनक दिखाई दी। यहां पहुंचे लोगों ने ट्रेन यात्रा के लिए सीट आरक्षित कराई। नेट की समस्या के कारण कई लोग निराश ही घर लौट गए।
विज्ञापन

नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। तीन घंटे से सीट बुक कराने के लिए यहां इंतजार कर रहा हूं।
- राजेश कुमार निवासी कटरा मैनपुरी
दो घंटे से स्पेशल ट्रेन में सीट आरक्षित कराने के लिए यहां खड़ा हुआ हूं। इंटरनेट की समस्या के कारण सीट आरक्षित नहीं हो सकी है। - ग्रीश चंद्र निवासी शिवसिंहपुर
दो घंटे से सीट आरक्षित के लिए खिड़की पर खड़ा हूं। कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि कितनी देर में इंटरनेट काम करेगा। - रमेश कुमार निवासी शिवसिंहपुर
साढ़े पांच महीने बाद ट्रेन सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे स्टेशन पर तैयारियां ढीली हैं। इंटरनेट की समस्या के कारण सीट बुक नीं हो पा रही है। चार घंटे से परेशान हूं। - पंकज कुमार निवासी राजीवगांधी नगर
ये है समय
शनिवार से सरकार के निर्देश पर कानपुर से भिवानी अप एंड डाउन स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है। कानपुर से भिवानी ट्रेन संख्या 04723 मैनपुरी 22:45 बजे पहुंचेगी। जबकि भिवानी से कानपुर के लिए ट्रेन संख्या 04724 मैनपुरी सुबह 3:45 बजे पहुंचेगी।
23 मार्च से जिले में यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा बंद थी। जो अब 12 सितंबर से स्पेशल ट्रेन के साथ शुरू होने जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं की जा रही हैं। विशेष सफाई के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। इंटरनेट की दिक्कत के कारण सीट आरक्षित करने में कुछ समस्या आई थी। बृहस्पतिवार को दो घंटे सीट आरक्षित करने का कार्य किया जा सका। शुक्रवार को निर्धारित समय तक सीट आरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। बिना सीट आरक्षित के किसी को भी यात्रा करने का अवसर नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

एचएस मीना, स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें