फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों में नहीं दिख रही यात्रा को रुचि, दूसरे दिन घटी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-कानपुर मार्ग पर दो जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेन मिल जाने के बाद यात्रियों में यात्रा को लेकर रुचि कम दिख रही है। तभी तो दूसरे दिन जब ट्रेनों का संचालन किया गया तो पहले दिन की अपेक्षा कासगंज से जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई। वहीं कानपुर से आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम दिखाई दी। यात्रियों की कम संख्या के पीछे कारण माना जा रहा है कि आरक्षण की व्यवस्था लोगों को नहीं भा रही है।
विज्ञापन

अनलॉक में रेलवे ने वैसे तो साप्ताहिक ट्रेनें संचालित की हैं, लेकिन दो दैनिक स्पेशल ट्रेनें भी कानपुर अनवरगंज मार्ग पर चलाई गई हैं। बुधवार से चलाई गईं यह ट्रेनें 31 जनवरी तक के लिए प्रस्तावित हैं। पहले दिन इन ट्रेनों में कासगंज से कुल 104 यात्रियों ने यात्रा की। दूसरे दिन यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना थी लेकिन पहले दिन की अपेक्षा यात्रियों की संख्या घट गई। कुल 86 यात्रियों ने दोनों ट्रेनों से यात्रा की। 18 यात्रियों की संख्या पहले दिन की अपेक्षा कम रही। यात्रियों में यात्रा को लेकर रुचि नहीं है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि आरक्षण व्यवस्था लोगों को नहीं भा रही। आरक्षण के लिए कम से कम एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। क्योंकि आधा घंटे पहले तक ही आरक्षित टिकट मिल सकती है। ऐेसे में 15 से 20 मिनट आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने में लग जाती हैं।
15 मिनट पहले आई ट्रेन
कानपुर से चलकर कासगंज आने वाली 05037 ट्रेन का कासगंज पहुंचने का समय शाम 4:30 बजे है लेकिन यह ट्रेन निर्धारित समय से पहले कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। शाम 4:15 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें