फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी-बमियाना स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक तारों में छोड़ा गया करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से बरेली ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए काम तेजी के साथ चल रहा है। कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद करंट छोड़ दिया है। जिससे ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत संसाधन चार्ज हो सकें। कार्यदायी संस्था के सीपीएम (चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर) और जीएम ने बमियाना से उझानीतक ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद कासगंज से इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन से ट्रायल के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली ट्रैक पर रेल लाइन विद्युतीकरण का काम चल रहा है। काम रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने पहले तो कासगंज से उझानी के बीच अनुमति मांगी थी, लेकिन रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल की अनुमति न देने पर कासगंज से बमियाना तक विद्युतीकरण का काम पूरा किया है। संस्था का दावा है कि बरेली सिटी तक काम पूरा कर लिया है। रामगंगा ब्रिज पर उत्तर रेलवे का काम पूरा न होने के कारण ट्रैक को सीधे बरेली सिटी से नहीं जोड़ा जा सकता।
इसलिए फिलहाल बमियाना रेलवे स्टेशन तक कासगंज से इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल करा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव सहगल और महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बमियाना से उझानी तक रेल ट्रैक का निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने विद्युतीकरण के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही कासगंज से बमियाना स्टेशन तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल पूरा करा दें। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद कर्मचारियों ने बमियाना तक विद्युत संसाधन चार्जिंग के लिए करंट छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें