फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेलट्रैक पर इलेक्ट्रिक काम ने पकड़ी रफ्तार, चार्जिंग के लिए तारों में छोड़ा गया करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली रेल ट्रैक पर किए जा रहे विद्युतीकरण के काम में तेजी आई है। उझानी तक विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। बुधवार से इस लाइन की चार्जिंग के लिए रेलवे के सब स्टेशन से करंट भी छोड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था की टीम निरीक्षण के लिए अब निरीक्षण यान लेकर निकल पड़ी है।
विज्ञापन

मथुरा-कानपुर ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। अब कासगंज से बरेली के बीच इलेक्ट्रिक कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। अगले साल यह काम पूरा होने की संभावना है। काम कासगंज से बरेली तक किया जा रहा है। उझानी तक लाइन बिछाने का काम पूरा है। रेलवे वैसे तो इन तारों में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कम पॉवर का करंट छोड़ रहा था, लेकिन अब इस ट्रैक पर 25 केवीए क्षमता वाली इलेक्ट्रिक लाइन की चार्जिंग के लिए हाई वोल्टेज करंट छोड़ दिया गया है।
बुधवार से हाईवोल्टेज करंट से चार्जिंग शुरू हो गई है। रेलवे की कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम इस ट्रैक पर करंट छोड़कर तकनीक खामी दूर करने में जुट गया है। संस्था की तकनीक टीम गुरुवार तक फेलियर या फिट लाइन की रिपोर्ट देगी। उसके बाद जल्द ही कासगंज-उझानी के बीच लोको ट्रायल हो सकेगा। इसके लिए संस्था के अधिकारियों ने रेलवे को पत्र लिखकर ट्रायल इंजन मांग लिया है। हालांकि अभी तक रेलवे ने ट्रायल लोको नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें