फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू

विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
आगरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा कैंट–असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20178-20177) का नियमित संचालन शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्यमंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल ने रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा आगरा और अहमदाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस ट्रेन के संचालन से आगरा और अहमदाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को बिना ट्रेन बदले यात्रा करने की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह सेवा पर्यटन को बढ़ावा देगी, क्योंकि आगरा और अहमदाबाद जैसे ऐतिहासिक व औद्योगिक शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और स्थानीय व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई ट्रेन सेवा से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी। नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को भीड़ से भी निजात मिलेगी और आसानी सफर तय हो सकेगा। इस अवसर पर छावनी विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश, मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल और अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल सहित अन्य रेल अधिकारी, रेलवे यूनियन के सदस्य व पदाधिकारी, व्यापारी समेत अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के संचालन का स्वागत किया। गाड़ी संख्या 20178 आगरा कैंट से शाम 6:45 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20177 असारवा से दोपहर तीन बजे चलकर आगरा कैंट सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। असारवा से यह प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन में कुल चौबीस कोच हैं, जिनमें नौ सामान्य, दस स्लीपर, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें