बैरियर क्षतिग्रस्त होने पर कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया।
- फोटो : अमर उजाला
हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस में लड़की को प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी यात्रियों के खिलाफ जीआरपी दो दिन के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। कोर्ट के द्वारा वारंट जारी करने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस में नौ जनवरी की रात को एसी कोच में फीरोजाबाद के पास कुछ यात्रियों का बैग चोरी कर रही लड़की को पकड़ा था। इसके बाद यात्रियों ने लड़की के साथ हद दर्जे की बदसलूकी की। उसके बाल काट दिए थे। जांच टूंडला जीआरपी कर रही है। एसपी जीआरपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आईआरसीटीसी की मदद से आरोपी यात्रियों के नाम, पते हासिल कर लिए गए हैं। उनके खिलाफ चार्जशीट लगाई जा रही है। जहां तक आगरा फोर्ट जीआरपी के कार्रवाई नहीं करने की बात है तो टीटीई ने लड़की के खिलाफ ही तहरीर दी थी। बाद में लड़की के बयानों से साफ हुआ कि उसके साथ बदसलूकी हुई थी। तब तक ट्रेन रवाना हो चुकी थी।