फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक : उतरते ही स्कूल बस ने मासूम को राैंदा, मौत

Tue, 23 Dec 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरभ, फाइल फोटो,,,,घटना से एक दिन पहले पिता ने मासूम का मनाया था जन्म दिन
विज्ञापन
जगनेर(आगरा)। क्षेत्र के गांव दहगमा में सोमवार दोपहर नीचे उतरते ही स्कूल बस ने पांच वर्षीय साैरभ को राैंद दिया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक स्कूल में बस खड़ी करके भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगनेर थाना क्षेत्र के दहगमा गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा सौरभ सरेंधी स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। घर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्कूल बस से आता-जाता था। सोमवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस उसे घर छोड़ने आई थी। बस से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ चला। तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस आगे बढ़ा दी और सौरभ बस के पहिये की चपेट में आ गया।
घायल सौरभ को लेकर परिजन तुरंत सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता समेत परिवार के अन्य लोगों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही से सौरभ की जान गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने बताया कि सौरभ दो भाइयों में छोटा था। पिता इंद्रपाल खेती करते हैं। हादसे से एक दिन पहले ही सौरभ का जन्मदिन मनाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें