फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात दर्दनाक हादसा: आपस में टकराईं बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; तीन की हालत गंभीर

Fri, 01 Nov 2024 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा के पास ये हादसा हुआ। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली की रात दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


ये हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में फिराजोबाद हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई। 

युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे कैसे हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें