उधर, ट्रंप के ताज दौरे के दौरान सुरक्षा के लिए नए उपकरण लाए जा रहे हैं। ताज पर एंटी यूएवी (अनमेंड एयर व्हीकल) डिफेंस सिस्टम एनएसजी की ओर से लगेगा। अब यह भी तय किया गया है कि यहां एंटी क्राफ्ट गन भी तैनात की जाएगी।
ईरान के नागरिकों पर खास नजर
ताजनगरी के होटलों में ठहर रहने वाले एक-एक शख्स के बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी कर रही हैं। अमेरिकी एजेंसियों को भी यह रिपोर्र्ट भेजी जा रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण ईरान के नागरिकों पर खास नजर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा ही नहीं, दिल्ली में ठहरे ईरानी नागरिकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।