फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का झोलः 'राम' का चालान कटने के बाद पहुंच रहा 'श्याम' के पास

Wed, 22 Jan 2020 01:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस द्वारा काटे गए ई-चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन दौड़ रहे हैं। इनके फोटो चालान और ई चालान कटते हैं तो ये उसके पास पहुंच रहे हैं जिनके नंबर पर गाड़ी रजिस्टर्ड होती है। ट्रैफिक लाइन में इस साल 20 दिन में ऐसे 11 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त 2019 में ईदगाह कटघर निवासी बबीता की स्कूटी के पांच चालान कट गए थे। उन्होंने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की थी कि दो साल पहले पति की मौत के बाद स्कूटी घर में खड़ी है। स्कूटी का चालान में जो फोटो आया, उस पर दो युवक सवार थे।

एक और केस बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, फतेहपुर सीकरी के पूर्व प्रवक्ता दिनेश चंद की कार का है। इसका गलत पार्किंग का चालान कटा। उन्होंने भी एसएसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई कि गाड़ी घर में ही खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1, स्कूटी खराब पड़ी, नो पार्किंग का चालान आया
जगदीशपुरा की सविता मंगलवार को ट्रैफिक लाइन पहुंची थी। उनकी स्कूटी का नो पार्किंग का चालान आया है। उनका कहना है कि स्कूटी खराब है और घर में खड़ी है।

केस-2, कार है इंडिगो, चालान आया स्विफ्ट का
आवास विकास कॉलोनी के राजेंद्र कुमार के पास इंडिगो कार है। उनके पास यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड का चालान आया है। उनका कहना है कि इसमें जो फोटो है, वह स्विफ्ट डिजायर कार का है।

चोरी के वाहनों पर लगा रहे फर्जी नंबर प्लेट 
पुलिस ने ऐसे गिरोह पकड़े हैं जो चोरी केवाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते हैं। सटोरिया रिंकू सरदार भी ऐसी ही बाइक के साथ पकड़ा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें