फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर, परिवर्तित रहेगा यातायात

Sat, 04 May 2019 11:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के दुर्लभ दर्शन पाने को आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। अन्य मंदिरों में भी भारी भीड़ होगी। इस दिन उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। वन-वे व्यवस्था के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद नजर आएगी। बाहर से भी फोर्स मांगा गया है।
विज्ञापन


सात मई को अक्षय तृतीया पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ आएगी। छह मई की शाम को यदि भीड़ का दबाव अधिक हुआ तो वृंदावन में भारी वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया जाएगा। दिल्ली की ओर से आए वाहन रुक्मिणी विहार पार्किंग जबकि आगरा, अलीगढ़ व एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन सौ शैय्या अस्पताल के पास रोक दिए जाएंगे। 

हर साल की तरह उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले पुलिस-प्रशासन पर्याप्त इंतजाम करता है। शुक्रवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने अधीनस्थों संग बैठक कर सुरक्षा का पूरा खाका खींचा। बैठक में सभी अधीनस्थों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो घंटे तक चली बैठक में छह मई तक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक प्लान तैयार करके लागू करने के निर्देश एसएसपी ने दिए। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

रमजान को लेकर थाना-चौकियों पर पीस कमेटी की बैठक

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने रमजान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग कर लें। जिले के अधिकतर थाना और चौकियों में पीस कमेटियों की मीटिंग कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें