फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने थामी रफ्तार: डेढ़ घंटे में तय हुआ पांच किमी का सफर, बच्चों को स्कूल से घर पहुंचने में हो गई शाम

Mon, 20 Jul 2026 10:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार को हुई बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। एमजी रोड से लेकर विभिन्न मार्गों पर जाम लगा। दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। स्कूलों की छुट्टी के समय में हालात और विकराल हो गए। बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचने में शाम हो गई। 
विज्ञापन
वाहनों की लगी कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को हुई बारिश के कारण पूरा शहर जाम के आगोश में आ गया। एमजी रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। भगवान टॉकीज चौराहा इस कदर चोक हुआ कि सिर्फ चौराहा पार करने में वाहन चालकों का दम फूल गया। स्कूलों की छुट्टी दोपहर में हुई पर बच्चे शाम तक घर पहुंच पाए। लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया तो उधर भी कतारें लग गईं। गाड़ियों के धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगी। शाम छह बजे के बाद हालात सामान्य हो पाए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही बारिश रुक-रुक कर होती रही। हाईवे पर जगह-जगह जलभराव होने से गाड़ियों की गति धीमी हो गई। वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद एमजी रोड के हालात खराब हो गए। रावली पुल से साईं की तकिया तक वाहनों की लाइन लग गई। धाकरान पर निकलना दूभर हो गया। सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत चौराहे तक जाम लग गया। मेट्रो की बेरीकेडिंग और बची हुई सड़क पर किनारे की ओर जलभराव के कारण स्पीड कलर लैब से सूरसदन और उसके आगे अंजना टाकीज से भगवान चौराहे तक तीन घंटे तक जाम लगा रहा। 

 
विज्ञापन

भगवान टॉकीज चौराहे चारों ओर से सर्विस रोड से आए वाहन फंस गए। न्यू आगरा से दयालबाग रोड पर भी कतार लग गई। वाहनों के दबाव के कारण यातायात पुलिसकर्मियों की मेहनत का भी कोई असर नहीं रहा। चर्च रोड,सूर्य नगर काॅलोनी आदि क्षेत्रों से लोगों ने शार्टकट लेने का प्रयास किया तो वहां भी वाहन फंस गए। शाम छह बजे के बाद हालात सामान्य हो पाए। इसके साथ ही शीतला मेले के कारण खंदारी चौराहे पर वाहनों का काफी दबाव रहा और दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। भगवान टॉकीज चौराहे से अबुल उलह दरगाह, सुल्तानगंज की पुलिया,लंगड़े की चौकी पर सर्विस रोड मेट्रो कार्य के कारण संकुचित है। आम दिनों में ही यहां से निकलना निकलना दूभर रहता है। ऐसे में बारिश के बाद सड़क किनारे जलभराव होने से हालात बदतर हो गए। इस रूट से निकलने में वाहन चालकों को पसीने आ गए।

यमुना किनारा से पुराने शहर में निकलना रहा दूभर
बारिश के कारण सोमवार को यमुना किनारे पर जाम लगा। लोगों ने जीवनी मंडी,गधा पाड़ा,फ्रीगंज,घटिया और बेलनगंज होकर निकलना शुरू कर दिया। इससे सभी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो गई। वाहनों के धुएं के कारण राहगीरों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें