फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूलों की छुट्टी पर ब्लाॅक हुआ संजय प्लेस, एमजी रोड पर दो घंटे रेंगते रहे वाहन; जाम से बेहाल हुए लोग

Sat, 11 Jul 2026 08:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वजीरपुरा रोड पर सबसे अधिक स्कूल हैं। वजीरपुरा रोड पर जाम लगने के बाद पालीवाल पार्क रोड, वजीरपुरा से जज कंपाउंड रोड आदि पर वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। स्कूल वैन चालक और दो पहिया वाहनों से बच्चों को लेने आए अभिभावक संजय प्लेस के अंदर के रास्तों से शार्टकट का प्रयास करते हैं, जिससे संजय प्लेस में हालात खराब हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्कूलों की छुट्टी होते ही शनिवार को संजय प्लेस ब्लॉक हो गया। अधिकांश गलियों में वाहन फंस गए। वजीरपुरा रोड, पालीवाल रोड और जज कंपाउंड की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन निकालना मुश्किल हो गया। एमजी रोड पर स्कूली वाहनों के दबाव से यातायात रेंग कर चलने लगा। रही सही कसर दिल्ली गेट पर चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य ने पूरी कर दी। दो घंटे से अधिक समय तक वाहन रेंगते रहे। गर्मी के कारण अभिभावक और छात्र परेशान हो गए। यातायात पुलिस ने काफी मुश्किल से हालात सामान्य किए।
विज्ञापन


एमजी रोड पर मेट्रो कार्य के चलते निकलना मुश्किल है। स्कूलों की छुट्टी होने पर रोजाना हालात बदतर हो जाते हैं। रावली पुल से साईं की तकिया तक कतारें लग जाती हैं। हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन, सेंट जोंस आदि चौराहों पर हालात खराब रहते हैं। वजीरपुरा रोड पर सबसे अधिक स्कूल हैं। वजीरपुरा रोड पर जाम लगने के बाद पालीवाल पार्क रोड, वजीरपुरा से जज कंपाउंड रोड आदि पर वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। स्कूल वैन चालक और दो पहिया वाहनों से बच्चों को लेने आए अभिभावक संजय प्लेस के अंदर के रास्तों से शार्टकट का प्रयास करते हैं और संजय प्लेस में हालात खराब हो जाते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

इसका असर हरीपर्वत और स्पीडकलर लैब चौराहे पर भी पड़ता है। दिल्ली गेट रोड पर सीएम ग्रिड का काम चल रहा है। इसको लेकर डायवर्जन है। इससे बाग फरजाना और आरबीएस काॅलेज चौराहे पर भी जाम लग रहा है। शनिवार को कार्यालयों की छुट्टी थी। इसके बाद भी एमजी रोड पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक वाहन रेंगते रहे। गर्मी से दो पहिया वाहन चालक बेहाल हो गए। 

वजीरपुरा रोड पर बच्चे को लेने आईं अभिभावक लोहामंडी निवासी अनीता सिंह ने बताया कि इस रोड पर सभी स्कूलों की छुट्टी का समय लगभग एक सा है। स्कूलों की टाइमिंग अगर बदली जाए तो ही जाम से राहत मिल सकती है। एमजी रोड पर सूरसदन चौराहे के पास स्कूल से बच्चे को लेने आए खंदारी निवासी सुनीत ने बताया कि सुबह अधिक परेशानी नहीं होती है पर दोपहर में अधिकतर अभिभावक कार लेकर आते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। निरीक्षण कर और व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें