फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध पार्किंग से किरावली तहसील के बाहर सर्विस रोड पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। तहसील किरावली कार्यालय के बाहर सर्विस रोड पर सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खड़े होने से रोजाना जाम लग रहा है। इसके कारण तहसील आने वाले आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें तहसील परिसर से 50 फीट की दूरी पर वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड पर आज्ञा से उपजिलाधिकारी किरावली भी अंकित है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सर्विस रोड पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। पुरामना निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया सर्विस रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों के खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है। तहसील में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों लोग अपने सरकारी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें इस संकरे रास्ते से निकलने में कठिनाई होती है। इसी तहसील परिसर में एसडीएम किरावली और एसीपी अछनेरा के कार्यालय भी है। इसके बावजूद सर्विस रोड पर अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
तहसील परिसर की पार्किंग के ठेकेदार अभुआपुरा निवासी पीतम सिंह ने बताया सर्विस रोड पर वाहन खड़े न करने के लिए नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम और एसीपी से भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना जाम की स्थिति बनती है और कई बार अधिकारियों की गाड़ियां तक रास्ते में फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस रोड पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अभिनव पाठक, एसडीएम किरावली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें