फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तरी बाईपास पर बढ़ रहा यातायात...एनएचएआई कर रही है सर्वे, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 21 Dec 2025 03:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तरी बाईपास पर भारी और हल्के चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इनका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका डेटा मुख्यालय भी भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बाईपास शुरू होने से लोगों के लिए बड़ी सुविधा हो गई है। इस रूट से गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी वाहनों का सर्वे भी कर रही है। इससे बाईपास पर गुजरने पर वाले वाहनों की संख्या का आकलन हो सकेगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि 4 दिसंबर से उत्तरी बाईपास शुरू कर दिया है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के 141 को जोड़ा गया है। इससे खंदौली पहुंचना आसान हो गया है। मथुरा-कानपुर के बीच आनेजाने वाले भारी वाहन भी उत्तरी बाईपास का उपयोग कर सकते हैं। 

वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए साइनेज और संकेतक भी लगाए जा रहे हैं। उत्तरी बाईपास पर भारी और हल्के चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इनका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका डेटा मुख्यालय भी भेजा जाएगा। दरअसल, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में भारी वाहनों के एनएच-19 के बजाय उत्तरी बाईपास से गुजारने का सुझाव दिया था, जिस पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इसके लिए एनएचएआई और यातायात पुलिस को साइनेज लगाने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें