फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 36 दिन बंद रहेगा ये रास्ता, जाम से बचना है तो इन मार्गों पर जानें से बचें

Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मदिया कटरा पुल से आरबीएस और हरीपर्वत की तरफ जाने वाला मार्ग 25 नवंबर से 31 दिसंबर तक  बंद रहेगा। इसकी वजह मदिया कटरा पुल पर गार्डर बदले जाने का काम है। रेलवे ने प्रशासन ने मार्ग बंद करने के लिए अनुमति मांगी है। ऐसा होने पर सिकंदरा, लोहामंडी, जयपुर हाउस, शाहगंज क्षेत्र के लगभग 10 लाख लोगों का 36 दिनों तक रास्ता बदल जाएगा। इन्हें एमजी रोड और एनएच-2 पर आने के लिए लंबा चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन



मंडल रेल प्रबंधक (कार्य) वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया आगरा कैंट-राजामंडी खंड में मदिया कटरा रेलवे पुल पर गार्डर बदले जाएंगे। बैड ब्लॉक व डैक स्लेब बदली जाएंगी। इसके लिए 25 नवंबर से 31 दिसंबर तक सड़क यातायात बंद करने की जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से अनुमति मांगी है।

इस रेल मार्ग से डबल स्टेक कंटेनर ट्रेन का संचालन किया जाना है। आरओबी पुराना होने के कारण मरम्मत कार्य आवश्यक है। डीएम ने वैकल्पिक यातायात व्यवस्था एवं मार्ग परिवर्तन अवधि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार व एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को निर्देशित किया है। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

10 लाख लोग होंगे प्रभावित
जीआईसी मैदान होकर पंचकुइयां मार्ग पिछले एक महीने से बंद है। शाहगंज में चक्का जाम है। अब मदिया कटरा पुल होकर देहली गेट रास्ता बंद होने से आधे शहर का संपर्क एमजी रोड से पूरी तरह कट जाएगा। शास्त्रीपुरम, बोदला, आवास विकास कॉलोनी, लोहामंडी, जयपुर हाउस, शाहगंज, केदार नगर क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे।

एक माह से झेल रहे मुसीबत
कोठी मीना बाजार से नॉर्मल कपाउंड होकर जीआईसी मैदान-पंचकुइयां मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे से रास्ता एक माह से बंद है। आस-पास की गलियों व वैकल्पिक रास्तों पर भी रोक से शाहगंज क्षेत्र में दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। होने से हाइवे होकर डायवर्ट होगा शहर में अंदर आएंगे वाहन।
 
विज्ञापन

विकल्प
1. हरीपर्वत की तरफ से एनएच-2 पर आने के लिए संजय प्लेस, सूरसदन से चर्च रोड होकर भागीरथी मार्ग से खंदारी के रास्ते आ सकते हैं।

2. एनएच-2 से हरीपर्वत जाने के लिए खंदारी से होकर भागीरथी मार्ग होते हुए संजय प्लेस पर पहुंच सकते हैं।

बाधा 
आईएसबीटी पर आरओबी का काम चल रहा है। इससे ट्रैफिक पहले ही जाम रहता है। सिकंदरा से खंदारी जाने और खंदारी से सिकंदरा आने में इस जाम से होकर गुजरना होगा।

विकल्प
एमजी रोड से सिकंदरा आने के लिए  सेंट जोंस चौराहा के सामने किदवई पार्क पुल पर होकर लोहामंडी के रास्ते जयपुर हाउस या मदिया कटरा की तरफ से होकर जाना होगा। सिकंदरा से सेंट जोंस की तरफ जाने के लिए मदिया कटरा से लोहामंडी के रास्ते किदवई पुल से होकर जाना होगा।

बाधा 
रास्ता आबादी के बीच है और संकरा है। मदिया कटरा तिराहे पर ट्रैफिक जाम रहता है। ट्रैफिक और बढ़ने से दिक्कत बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें