फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड का नया ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

Mon, 06 Jul 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेट्रो निर्माण, रावली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और स्कूल खुलने के कारण सोमवार को एमजी रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की है।
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कलेक्ट्रेट तिराहे से स्टेट बैंक चौराहा रावली मंदिर तक मेट्रो रेल परियोजना के तहत बैरिकेडिंग और निर्माण कार्य जारी रहने से यातायात प्रभावित है। सोमवार को रावली मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ और स्कूल खुलने से एमजी रोड पर अतिरिक्त यातायात दबाव की संभावना है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन



 

एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील की है। स्कूल समय में सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पॉल स्कूल, वजीरपुरा तथा हरीपर्वत-वजीरपुरा मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर सेंट जोंस चौराहा से लोहामंडी, देहली गेट से मदिया कटरा, वजीरपुरा से यमुना किनारा और स्पीड कलर लैब से नवल किशोर चौराहा सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा। एमजी रोड के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस, दो क्यूआरटी टीमें तथा स्मार्ट सिटी ट्रैफिक कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें -   ससुराल में मौत: शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
 
विज्ञापन

ये है ट्रैफिक प्लान
-भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली कारों को सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड से भेजा जाएगा।
-सूरसदन से आने वाले वाहन वजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज होते हुए जाएंगे। -हरीपर्वत से आने वाले वाहन घाटिया आजमखां रोड, पानी की टंकी, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स, वजीरपुरा और आगे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे।
-दोपहिया वाहन ढाकरान तिराहा, सदर भट्टी, मंटोला, मदीना होटल, बिजलीघर आरओबी, छीपीटोला, बालूगंज, औलिया रोड, फोर्ट रोड होते हुए जा सकेंगे।
-रावली मंदिर, साई की तकिया, स्टेट बैंक तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा और सुभाष पार्क तिराहा पर अतिरिक्त यातायात पुलिस व क्यूआरटी तैनात रहेंगी।
- स्टेट बैंक चौराहा से साई की तकिया तक रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।
-पुष्पक हलवाई तिराहे के पास सड़क किनारे लगी फल की ठेलों को फल मंडी में स्थानांतरित कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें