फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बरआत: आगरा में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम चार बजे से यातायात में परिवर्तन

Sun, 28 Mar 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलक्ट्रेट के बीच नहीं चलेंगे वाहन
  • आज शाम चार बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक यातायात परिवर्तन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शब-ए-बरआत को लेकर रविवार को शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शाम चार बजे से शहर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सोमवार सुबह दस बजे तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


एमजी रोड पर इस अवधि में सेंट चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। एनएच-2 पर भी अबुल उलाह दरगाह के पास वाहनों को धीमी गति से निकाला जाएगा। लोगों के आवागमन के दौरान वाहनों को कुछ-कुछ देर के लिए रोका जाएगा। 

रविवार शाम चार बजे से एमजी रोड के सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे, पंचकुइयां चौराहे से सुभाष पार्क तिराहे तक, नालबंद से पंचकुइयां चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग केवल पैदल आवागमन के लिए खुला रहेगा। यह व्यवस्था सोमवार दस बजे तक रहेगी। 

विज्ञापन

- ग्वालियर की तरफ आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से पथौली होकर रुनकता होकर जाएंगे। 
- फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रोहता और रुनकता होते हुए जाएंगे। 
- फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर, जयपुर-दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोहता नहर, पथौली नहर होकर जाएंगे। 
- नेशनल हाईवे-दो के यातायात को धीमी गति से चलाया जाएगा। अबुल उलाह दरगाह में शब-ए-बरआत पर आने वाले लोगों के जत्थों को सकुशल निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस व्यवस्था की गई है। यहां पर जिगजैग बैरियर सीओ यातायात के पर्यवेक्षण में लगाए जाएंगे। लोगों के निकलने पर वाहनों को रोका जाएगा। 
- एनएच-2 से होकर कोई भी भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर आदि) वाटरवर्क्स चौराहे, सुलानगंज की पुलिया, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, चमरौली, बुंदू कटरा, एकता चौकी, पथौली और बोदला से शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। संबंधित चौकी प्रभारी और यातायात पुलिस ड्यूटी पर लगेंगे।
- डायवर्जन के दौरान नो एंट्री अनुमति पास निरस्त रहेगा।  
विज्ञापन

बाहरी यातायात व्यवस्था 
- दिल्ली और मथुरा की ओर से आने वाले वाहन एनएच-2 से फिरोजाबाद और कानपुर की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार इटावा और फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले वाहन जा सकेंगे। 
- इटावा, फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ से आने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जा सकेंगे। 
- अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन फिरोजाबाद की ओर खंदौली के मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से जाएंगे। मुड़ी चौराहा से टेढ़ी बगिया, रामबाग की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर या खंदौली होकर जाएंगे। 
- ग्वालियर, जयपुर की तरफ से अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को दक्षिणी बाईपास, रुनकता होते हुए एनएच-2 से कुबेरपुर, यमुना एक्सप्रेस वे होकर निकाला जाएगा। रामबाग से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 
- फतेहाबाद, शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से निकलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें