फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दो दिन रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव, इस मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Sun, 06 Oct 2019 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सात और आठ अक्तूबर को दुर्गा प्र्रतिमाओं का यमुना में विसर्जन किया जाएगा। यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगी। यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। 
विज्ञापन


इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यमुना में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सात अक्तूबर को सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद यह आठ अक्तूबर तक चलेगा। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था की है।
Trending Videos
विज्ञापन

इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

- वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारा होते हुए शमशान घाट चौराहे तक समस्त प्रकार के हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड से जाएंगे।
- आंबेडकर पुल से एत्माद्दौला साइड से कोई भी भारी, व्यवसायिक वाहन बेलनगंज अथवा यमुना किनारे होते हुए नहीं जाएंगे। 
- बेलनगंज, सीओ छत्ता आफिस से यमुना किनारा सड़क  पर कोई भी व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा।
- बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज, टूरिस्ट बस, व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
- विक्टोरिया पार्क से कोई भी वाहन यमुना किनारा की तरफ नहीं जाएगा।
- यमुना किनारे सड़क पर हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहन शमशान घाट तिराहे की तरफ से निकाले जाएंगे। 
- स्ट्रैची ब्रिज रेलवे पुल एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए सरकारी सवारी वाहन एमजी रोड, रिंग रोड से आ और जा सकेंगे।
- नो एंट्री की व्यवस्था समस्त कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें