सुभाष पार्क से पंचकुईयां नहीं जाएंगे वाहन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को देखते हुए सुभाष पार्क तिराहे से पंचकुइया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। डबल फाटक शाहगंज से रुई की मंडी चौराहे की ओर दोपहिया वाहनों के अलावा किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। तीन पहिया और चार पहिया वाहन डबल फाटक से ईदगाह होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। शाहगंज चौराहे (संगीता चौराहा) से पंचकुईयां की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। स्पीड कलर लैब चौराहा शाहगंज से सोरों कटरा होकर पंचकुईंया की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधिति रहेंगे।
यहां बनाई गई है वाहनों की पार्किंग
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि भगवान टॉकीज और आगरा क्लब चौराहे से एमजी रोड की ओर से रैली में आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग पुलिस अस्पताल मैदान और छोटे वाहनों की पार्किंग डीआईओएस मैदान तथा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तहसील रोड में कराई जाएगी। सिकंदरा-बोदला एवं भरतपुर की ओर से रैली के लिए आने वाले बड़े वाहनों एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग कोठी मीना बाजार मैदान में होगी।
यहां होगी वीआईपी वाहनों की पार्किंग
वीआईपी वाहनों की पार्किंग जीजीआईसी कालेज के पीछे खाली मैदान कोठी मीना बाजार रोड साइड और अशोक नगर तिराहे के पास रहेगी। पुलिस वाहनों की पार्किंग पंचकुईयां चौराहे के पास आंबेडकर भवन, अशोकनगर रोड साइड माथुर वैश्य धर्मशाला एवं वीवीआईपी गेट के सामने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में होगी। चार पहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों की सामान्य पार्किंग पंचकुईयां से शाहगंज रोड पर जीआईसी मैदान एवं राजकीय पुस्तकालय मैदान में होगी।