फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 'अपराजिता' अभियान में छात्राओं को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Tue, 20 Nov 2018 11:12 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्राओं को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देते टीएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के 'अपराजिता' अभियान के तहत सोमवार को फिरोजाबाद के दाऊदयाल डिग्री कॉलेज में छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। टीएसआई ने ट्रैफिक सिंगल्स के बारे में भी बताया। वहीं छात्राओं ने ट्रैफिक नियम से जुड़े सवाल भी किए।  
विज्ञापन


टीएसआई अनिल कुमार गौतम ने हेलमेट का महत्व छात्राओं को बताया और कहा कि घर से पिता या भाई बिना हेलमेट के निकलें तो उन्हें रोकें और हेलमेट पहनाएं। उन्होंने चौराहे पर बने ट्रैफिक सिंगल्स की जानकारी दी। 

परिवहन विभाग के टीआई घनश्याम सिंह ने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक बेटी घर से भाई, पिता जब ही निकलें तो उन्हें हेलमेट पहनने को कहें। छात्राओं ने ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

छात्राओं को दिए यातायात कलेंडर

टीएसआई ने छात्राओं से कई सवाल पूछे। इनका सही जबाव देने वाली छात्राओं को यातायात का कलेंडर दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधवी सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी मौजूद रहीं।  

इस दौरान यातायात विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में महिमा चौधरी प्रथम, रागिनी द्वितीय साक्षी मिश्रा तृतीय,सांत्वना पुरस्कार अनुराधा को टीआई घनश्याम सिंह ने प्रदान किया। 
  
कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी शर्मा ने कहा कि एनसीसी से जुड़े होने के कारण हम खुद ही लोगों को जागरूक करते हैं कि वह यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। 
विज्ञापन

परिजनों से हेलमेट पहनने का लेंगी वचन

टूंडला निवासी छात्रा रितिका ने कहा कि मैंने संकल्प लिया है कि आज से मैं अपने घर परिवार के लोगों को बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का प्रयोग करने के लिए कहूंगी। आज के इस कार्यक्रम से हमें काफी जानकारी मिली है।  

दाऊदयाल डिग्री कॉलेज की प्राचार्य के डॉ. विनीता गुप्ता ने कहा कि प्रयास यह होने चाहिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस एवं परिवहन विभाग लोगों को जागरूक करता है परंतु हमें खुद सजग रहना चाहिए। तभी हादसों में होने वाली मौतों को हम घटा सकते हैं। अमर उजाला का यह प्रयास काफी सराहनीय है। 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें