कासगंज। सुबह से घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित रहा। एआरटीओ रे ट्रैक्टर-ट्राॅली और बैलगाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाए। सुबह बस स्टैंड से निकलने वाली बसें भी देरी से निकल सकीं।
कई दिनों से ठंड और कोहरा से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से घना कोहरा रहा। जिसके कारण वाहनों की गति धीमी रही। दृश्यता कम होने के कारण फॉग लाइट जलाकर वाहन चालक रहे थे। एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र ने सलाह दी है कि कोहरे में वाहन चालक सावधानी बरतें। गति को नियंत्रित रखें। हेड लाइट को लो बीम पर रखें। मोड़ पर इंडीकेटर अवश्य प्रयोग करें और सफेद पट्टी के सहारे चले। सावधानी और यातायात के नियमों पर चलकर ही हादसों से बचा जा सकता है। उन्होंने ट्रेक्टर ट्राली और बैलगाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगवाए, जिससे कोहरा और अंधेरे में हादसों की आशंका कम रहे। वहीं सुबह बस स्टैंड से निकलने चार बजे दिल्ली के लिए निकलने वाली बस और साढ़े चार बजे निकलने वाली बस आधा घंटा देरी से निकली। अन्य बसों में भी देरी हुई। बस संचालन प्रभारी ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर बसों को रवाना न करने के निर्देश हैं।