फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और उनके गुर्गों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा, सीसीटीवी में कैद घटना

Mon, 11 Feb 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पूर्व मंत्री व उनके समर्थकों पर मारपीट और दुकान खाली करने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद व्यापारी एकत्रित होकर थाना पहुंचे और सीओ अजय कुमार सिंह चौहान को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मोहम्मदमाह बस स्टेंड के सामने रहने वाले अंकित अग्रवाल की स्टेशन रोड पर एके कॉलेज के सामने चिम्मन लाल अग्रवाल सेल्स के नाम से फर्म है। सोमवार सुबह दस बजे अंकित फर्म पर बैठे हुए थे, तभी दुकान के बगल में रहने वाले अशोक यादव 15 लोगों को लेकर पहुंचे और दुकान खाली करने के लिए धमकाने लगे। 

व्यापारी ने सीओ को बताया कि मारपीट की घटना फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। घटना के बाद व्यापारी एकत्रित होकर थाना पहुंचे और सीओ अजय कुमार सिंह से मिले। इस संबंध में सीओ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दी दबिश

मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए देर शाम पूर्व मंत्री और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश भी दी, लेकिन वो अपने घर पर नहीं मिले हैं।  

उधर, पूर्व मंत्री अशोक यादव ने कहा कि दुकान स्वामी ने छह माह पूर्व एक लाख रुपया पत्थर लाने के लिए एडवांस लिया था। लेकिन आज तक पत्थर लाकर नहीं दिया और न ही रुपये वापस किये। आज दुकान पर पत्थर लाने की बात पूछने गया था। व्यापारी रुपये नहीं देना चाहता है, इसलिए उन पर झूठा आरोप लगा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें