फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कलुआराम मंडी पर फिर गरमाई सियासत, प्रशासन के इस फैसले से भड़के व्यापारी; आंदोलन की तैयारी

Wed, 29 Jul 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कलुआराम मंडी को संचालित रखने के प्रशासन के फैसले से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। सिकंदरा और बरौली अहीर मंडी के व्यापारी अब नए सिरे से आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे।
 
विज्ञापन
कलुआराम मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की कलुआराम मंडी मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर व्यापारियों में रोष है। व्यापारी नए सिरे से आंदोलन की तैयारी करने पर विचार कर रहे हैं। सिकंदरा और बरौली अहीर मंडी के व्यापारी बुधवार को सिकंदरा मंडी पर बैठक करेंगे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दोनों मंडियों के व्यापारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। जिलाधिकारी ने कलुआराम मंडी की अधिसूचना का हवाला देते हुए उसके संचालित रहने की बात कही। प्रशासन के इस फैसले से व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। बरौली अहीर मंडी अध्यक्ष होतम सिंह ने बताया कि बुधवार को सिकंदरा मंडी में व्यापारी एकत्रित होंगे। वे कलुआराम मंडी को बंद कराने के लिए आंदोलन की योजना पर सहमति बनाएंगे। 

उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कलुआराम मंडी की अधिसूचना जारी करने में कई सही तथ्य छिपाए गए हैं। यदि प्रशासन इन तथ्यों की जांच कर निदेशालय को आख्या भेजे तो मंडी लाइसेंस रद्द हो जाएगा। कलुआराम मंडी बंद हुए बिना बरौली अहीर मंडी नहीं चल सकती है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला, मंडी समिति उपनिदेशक अनिल कुमार और सचिव अजय प्रताप मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने कहा कि कलुआराम मंडी को संचालित करने की अधिसूचना पहले से ही जारी है। उसे बंद नहीं कराया जा सकता है। उसमें अगर फुटकर व्यापार होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें