लूट, अपहरण, चोरी, हत्या की वारदात से सहमे व्यापारियों ने शहर में चार नए थाने खोलने की मांग उठाई है। आगरा मंडल व्यापार संगठन ने ट्रांस यमुना कालोनी, पश्चिमपुरी, कमला नगर, राजपुर चुंगी में थाना बनाने की मांग की है।
संगठन संस्थापक गोविंद अग्रवाल के मुताबिक, नवंबर 2015 में तत्कालीन डीजीपी को आमने-सामने कार्यक्रम में नए थानों की जरूरत बताई गई थी। शहर का पिछले 15 सालों में विस्तार हुआ है। कमला नगर के अलावा ट्रांस यमुना, पश्चिमपुरी और राजपुर चुंगी में भी नए थाने की जरूरत है। इन्हीं चारों कोनों पर नई आवासीय कालोनियां बनाई गई हैं, जहां व्यापारी, उद्योगपति और नौकरीपेशा लोग रह रहे हैं। अपराधियों के साफ्ट टारगेट यही हैं। मांग करने वालों में अध्यक्ष चरनजीत थापर, हरेश अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, डा. मंजू गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पवन बंसल आदि हैं।