फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ’, दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला

Sat, 13 Jun 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने एक दरोगा पर सुविधा मांगने और मना करने पर झूठी शिकायतों के जरिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद संबंधित दरोगा को चौकी से हटाकर जगदीशपुरा थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरोगा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दरोगा जयपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि दरोगा बोला, मकान बनवा रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ। मना करने पर खनन की शिकायत, पड़ोसी के नाम से झूठी शिकायत दिखाकर प्रताड़ित किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने पर दरोगा को चाैकी से हटाकर थाना जगदीशपुरा भेजा गया है।
विज्ञापन


नितेश अग्रवाल विजय नगर काॅलोनी में अपनी कोठी का निर्माण करा रहे हैं। पहली मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा है। एक गाड़ी आई थी। तभी दरोगा पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को सीज कर दिया। बाद में कहने लगे कि मकान बनाओगे और हमें नहीं समझोगे। उन्होंने मना कर दिया। मामले की शिकायत एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक से की। उन्होंने उसकी फटकार लगाई। एसीपी का तबादला हो गया। बाद में दरोगा फिर से आ गए। इस बार पूछने पर कहा कि 112 पर मामला आया है, इसलिए आए हैं।

दरोगा ने कहा पड़ोसी ने शिकायत की है। कारोबारी ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी से बात की। उसने शिकायत करने से इन्कार कर दिया। दरोगा ने झूठी शिकायत कराई थी। बाद में मिट्टी को समतल कराया जा रहा था। तब भी उन्होंने खनन विभाग की टीम को बुला लिया। कहा कि खनन कराया जा रहा है। बुलडोजर को सीज करा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की। इस पर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में खनन की पुष्टि नहीं हुई। इस पर वो पुलिस आयुक्त से मिले। दरोगा के बारे में बताया। एडीसीपी हिमांशु गाैरव ने बताया कि ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें