फोटो26आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात करते व्यापार मंडल प्रतिनिधि।स्र
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिला प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन नितिन अग्रवाल से लखनऊ में मिला। राज्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को संगठन का जिला सम्मेलन करने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही सम्मेलन आयोजित करने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। इस दौरान संरक्षक किशन चंद्र शक्ची, निदेशक विजेंद्र सिंह, महामंत्री प्रेमचंद साहू, उपाध्यक्ष प्रेम राणा, जनसंपर्क प्रतिनिधि सीबी सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।