फोटो09सिढ़पुरा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीपीओ ।स्रोत-स्वयं
कासगंज/गंजडुंडवारा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्रों पर ताले लटके मिले। वहीं, लंबे समय से अनुपस्थित चल रही सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई। खड़ूइया न्याय पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला, कुसुमलता अनुपस्थित मिली। महमूदपुर केंद्र बंद मिला। सलावत नगर केंद्र पर कार्यकर्ता प्रीति, सहायिका रेखा अनुपस्थित थीं। कार्यकर्ता स्नेहलता रजिस्टर नहीं दिखा सकीं। मुख्य सेविका श्रीमती मीना गैरहाजिर थीं।बकावली केंद्र पर कार्यकर्ता तारारानी, रत्नेश एवं सहायिका सरोज और जलीलपुर केंद्र पर कार्यकर्ता सरोज देवी और संतोष कुमारी अनुपस्थित रहीं। कार्यकर्ता विमला देवी मौजूद थीं लेकिन पंजीकृत बच्चों की संख्या काफी कम थी। बच्चों को पढ़ाने की किट भी नहीं थी।श्यामपुर केंद्र पर ताला लटका मिला। सुल्तानपुर केंद्र पर कार्यकर्ता अनीता अनुपस्थित थीं। सहायिका उर्मिला के लंबे समय से केंद्र पर नहीं आने की जानकारी मिली। इस पर उनकी सेवा समाप्त की की गई है। कार्यकर्ता रेखा केंद्र पर उपस्थित थीं लेकिन वहां साफ-सफाई नहीं थी और बच्चों को पढ़ाने की किट भी नहीं थी।बिलौटी केंद्र पर ताला लटका मिला। फतेहपुर केंद्र पर कार्यकर्ता उर्वेश कुमारी के विरुद्ध समुचित तरीके से राशन वितरित न करने की शिकायत मिली। निरीक्षण के समय उन्होंने कोई भी रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। बिचौला केंद्र बंद मिला। कार्यकर्ता शैलेश चौहान तथा सहायिका श्रीदेवी दोनों अनुपस्थित रहीं। सीडीपीओ ने बताया कि केंद्रों पर एफआरसी, केवाईसी, गृह भ्रमण, वजन आदि कार्य में लापरवाही सामने आई। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी।