फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक्सप्रेसवे से फरार हो रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर को पुलिस ने दबोचा, आरोपी के पास से मिली मास्टर चाबी

Thu, 11 Dec 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने बरौली अहीर से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया। चोर को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के पास से तमंचे के साथ मास्टर चाबी भी बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की जप्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर निवासी लवकुश लवानियां ने 3 दिसम्बर को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि 2 दिसंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने प्लॉट के अंदर खड़े ट्रैक्टर -ट्राली को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की उच्चधिकारियों के निर्देश पर ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए टीमों को लगाया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना दी कि ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला व्यक्ति आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से बाह की ओर जा रहा है। पुलिस ने संजीव पुत्र दयाराम निवासी जेवर खादर, थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया कर लिया। उसके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक्टर की मास्टर चाबी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के पूछताछ करने पर बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि मैंने अपने साथी धनपाल ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे बने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी किया गया। चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली को मैंने और धनपाल ने ग्राम खादर जेवर में अपने खेत पर ले जाकर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें