फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Road Accident: गंगा स्नान से लौटते समय पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 35 लोग घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

माघ पूर्णिमा पर कादरगंज गंगा घाट से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में  35 श्रद्धालुओं के घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा सीएससी पर गंभीर घायल श्रद्धालुओं को ले जाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा में माघ पूर्णिमा पर कादरगंज गंगा घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ऑटो को बचाने के प्रयास में बरीवगबास के समीप पलट गई। हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दस श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के अख्तऊ मंगदपुर गांव से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए कादरगंज घाट गए थे। स्नान के बाद वे दोपहर के समय श्रद्धालुओं को लेकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली लौट रही थीं। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बरीबगवास के समीप दो ट्रैक्टर तो निकल गए, लेकिन महावीर सिंह का ट्रैक्टर ऑटो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।


ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 35 श्रद्धालु दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्रित हाे गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। दस गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें