फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, ट्रॉली के नीचे दबने से बचे श्रद्धालु

सार

तभी सोरोंजी-सहावर मार्ग पर मीरापुर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली तेज ब्रेक लगने से अनियंत्रित हो पलट गई। टैक्टर ट्रॉली पलटने पर मीरापुर के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत ही ट्रैक्टर ट्रॉली को उठाया और उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को सोरोंजी के चिकित्सालय भेजा। जबकि पांच अन्य घायलों में हेमशीला, अवधेश, मोहर सिंह, भूदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज/सोरोंजी। कानपुर की तरह ही जिले के सोरोंजी-सहावर मार्ग पर सायं के समय बाइक सवारों को बचाने के दौरान अचानक तेज ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। तेज ब्रेक लगने के कारण ट्रॉली पर बैठे श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। जिससे 17 श्रद्धालु घायल हो गए। एक महिला श्रद्धालु को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया। जबकि 5 श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को सोरोंजी स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गजौरा के श्रद्धालु कर्णवास बेलोन से जात करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी सोरोंजी-सहावर मार्ग पर मीरापुर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली तेज ब्रेक लगने से अनियंत्रित हो पलट गई। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे अचानक दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार और बाइकें सड़क पर गिर गईं। पीछे से ट्रैक्टर आ रहा था। अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर ट्रैक्टर चालक ने आपात रूप से तेज ब्रेक लगाए। जिससे यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में हेमशीला (48), सूरजपाल (50), मोहरश्री (60), कप्तान, अवधेश, सुषमा (12), भूदेवी (50), सुनीता (40), दिव्यांग (7), शशांक(3),नेेकसू (50), राजलक्ष्मी (47), राजवती (45), रूपवती (45) , रिंकी (26), सोमवती (60) व सूबेदार की पत्नी निवासीगण ग्राम गजोरा थाना क्षेत्र सुनगढ़ी, नीरज (50) निवासी नगला आशानंद थाना गंजडुंडवारा घायल हो गए। टैक्टर ट्रॉली पलटने पर मीरापुर के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत ही ट्रैक्टर ट्रॉली को उठाया और उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को सोरोंजी के चिकित्सालय भेजा। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। यहां सभी श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। गंभीर लेखराज की पत्नी सोमवती को अलीगढ़ रेफर किया गया। जबकि पांच अन्य घायलों में हेमशीला, अवधेश, मोहर सिंह, भूदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें