फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल की मासूम का अपहरण के बाद किया था सामूहिक दुष्कर्म, तीन दोषियों को 20 साल की जेल; जुर्माना भी लगाया

Tue, 14 Oct 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी तीन आरोपी उसे उठा ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घर के बाहर खेल रही 4 साल की बालिका को ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत ने एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के निवासी अमित, सूरज और रोहिताश को दोषी पाया। एडीजे-29 दिनेश कुमार चौरसिया की अदालत ने दोषियों को 20-20 साल के कारावास के साथ 55-55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में दर्ज केस के अनुसार बालिका के पिता ने 13 जुलाई 2022 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी चार साल की बेटी शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी अमित, सूरज और रोहिताश वहां आ गए। 

बेटी का अपहरण करके ले गए। घर से थोड़ी दूर दुष्कर्म करने के बाद झाड़ियों में छोड़कर चले गए। बेटी रोते-रोते घर पहुंची। परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसी दिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना के 14 दिन बाद ही विवेचक ने आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें