फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर चालक की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के ग्राम नौपती में मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचित करे बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम नौपती निवासी राजू कस्बे के मोहल्ला अवंतीबाई नगर में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डाल रहा था। वह शनिवार को ट्रैक्टर में मिट्टी भरकर अवंतीबाई नगर के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिया से न ले जाकर सूखी गोरहा नहर में उतार कर दूसरी ओर ले जाने लगा। दूसरी ओर ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पलट गए। चालक राजू ट्राली के नीचे दब गया। हादसा होते देख अन्य लोग एकत्रित हो गए। उसे लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों ने उसके परिजन को दी। परिजन गांव से मौके पर पहुंच गए। परिजन ने सूचना पुलिस को नहीं दी। उसका बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें