फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात बच्चों में दिखे चिकनपाॅक्स जैसे लक्षण

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सात बच्चों में इस बीमारी की चपेट में आने के लक्षण दिखने से उनके परिजन चिंतित हैं। वे पीड़ित देसी इलाज करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। अभी तक विभागीय टीम नहीं है औ्र न किसी भी दवा का चिड़काव किया गया है। शहर के अशोक नगर में दो परिवारों में बच्चों में चिकनपॉक्स के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। भगवान दास का पुत्र सचिन (17), पुत्री संगीता (15) चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। हरिशचंद की पुत्री अनुष्का (10), पुत्र पुष्पेंद्र कुमार (8) में भी चिकन पॉक्स से मिलजुले लक्षण हैं। ग्राम करुआ नगरा निवासी चंद्रकली पुत्री भगवान दास अशोकनगर में अपने मायके में आई हुई थी। मायके से अपने गांव जाने पर वह व उसकी पुत्री नैना (8), प्रियांशी (6) चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। चपेट में आए लोगों के बुखार एवं शरीर पर फफोले देखकर परिजन उनको देशी इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद चिकनपॉक्स बताया। भगवान दास ने बताया कि घर पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। न ही दवा का छिड़काव ही कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें