मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो की रेल लाइन पर अचानक ट्रैक्टर आ गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर आने से दो मिनट पहले ही उस लाइन से महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी थी और उत्कल एक्सप्रेस आने वाली थी।
घटना के बाद तुरंत उत्कल एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर वाशेबल एप्रेन बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म दो पर चार ट्रैक्टर लगे हैं। शुक्रवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे।
सुबह 11:58 मिनट पर प्लेटफार्म दो से जबलपुर निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी। ट्रेन के गुजरते ही एक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म दो की रेल लाइन पर आ गया।