फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दलदल में फंसा ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के चौमा शाहपुर आकाश नगरिया मार्ग पर नहर में पलटा ट्रैक्टर
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। चौमा शाहपुर से अकोश नगरिया जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर अधूरा और दलदली रास्ता हादसे का कारण बन गया। मंगलवार को खेत से काम कर ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे रंजीत पुत्र जितेंद्र सिंह का ट्रैक्टर दलदली रास्ते में फंसकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे नहर में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, चौमा शाहपुर से अकोश नगरिया जाने वाले करीब एक किलोमीटर मार्ग पर गिट्टियां डालने का कार्य हो चुका है, लेकिन लगभग 300 मीटर रास्ता अभी भी अधूरा पड़ा है। बारिश और नहर के पानी के कारण यह हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है। मंगलवार को रंजीत ट्रैक्टर लेकर खेत से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। चालक ट्रैक्टर को संभाल पाता, इससे पहले ही वह सड़क किनारे नहर में जा गिरा। नहर में राजस्थान कोहनी बांध का पानी चल रहा बताया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला।जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस समस्या को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। वंशी जाट, राकेश डॉक्टर, रामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, संतोष जाट, केके पंडित, भूदेव सोगरवाल आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अधूरे मार्ग का निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें