कुसमरा में ट्रैक्टर और कार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार और मौके पर मौजूद भीड़। संवाद
कुसमरा। नगर के पोस्ट ऑफिस के निकट ट्रैक्टर चालक ने एक कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। कार चालक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में घटना की तहरीर दी है।
थाना किशनी के गांव हविलिया निवासी रिंकल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे वह अपनी बोलेरो कार से बाजार कर वापस घर जा रहा था। तभी पोस्ट ऑफिस के निकट सामने से आए परशुरामपुर निवासी ट्रैक्टर चालक ने जबरन दो बार उसकी कार में टक्कर मारी, इससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से रिंकल और उसके साथ कार में मौजूद अमन को चोटें आईं। रिंकल ने बताया कि जब उसे ट्रैक्टर चालक को रोकना चाहा तो वह धमकी देते हुए ट्रैक्टर भगा ले गया। चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार जांच शुरु कर दी। संवाद