फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 14 Nov 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव पचलाना निवासी चाचा-भतीजे की बाइक में अलीगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिजन व पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी के लिए हलवाई को एडवांस रुपये देने के लिए अपने भतीजे के साथ बाइक से अलीगढ़ गए थे।
विज्ञापन

गांव पचलाना निवासी तालेबर (50) पुत्र रोशन सिंह की पुत्री की 12 दिसंबर को शादी है। उसकी शादी में दावत के लिए वह बुधवार की शाम को अपने भतीजे राजेश (40) पुत्र नरवीर सिंह के साथ बाइक से अलीगढ़ के थाना क्षेत्र दादों के गांव शाकरा में हलवाई को रुपये देने गए थे। वापस लौटते समय शाम को करीब 7 बजे दादों थाना क्षेत्र के गांव हारनपुर कला के समीप ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन दोनों को अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल कासगंज आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल परिजन ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें