फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution: दिवाली से पहले जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 300 पार...अभी और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले ही आगरा की हवा जहरीली हो गई है। एक्यूआई 300 पार पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता अभी और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तापमान में गिरावट से दिवाली से पहले ही शहर की हवा खतरनाक हो गई है। शुक्रवार को संजय प्लेस का अधिकतम एक्यूआई 309, रोहता में 299, आवास विकास में 300 के करीब पहुंचा, जो बेहद खतरनाक स्थिति है। वहीं, शहर के अंदर व बाहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से बन रहे डलावघरों में सुलगते कचरे के ढेर से उठता धुआं हवा की गुणवत्ता को और खराब कर रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने हवा के बिगड़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया है। इसके तहत सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पानी का छिड़काव और निर्माण कार्यों को ढककर करने के लिए कहा गया है। डीएम की ओर से सभी संबंधित विभागों को ग्रैप के तहत कदम उठाने को कहा गया है। हालांकि, विभागों की उदासीनता से शहर की हवा और खराब होती जा रही है।


 

शहर के अवधपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, दौरेठा जैसे क्षेत्रों में कचरे के बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ तैयार हो रहे हैं। नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता कारपोरेशन नाकाम साबित हो रही है। निगम के बार बार के कहने के बाद भी उसने खानापूर्ति के लिए कुछ कर्मी और गाड़ियां बढ़ाईं लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रही हैं। निजी सफाईकर्मी घरों से कूड़ा तो ले रहे हैं, लेकिन वह नालियों के किनारे या अवैध डलावघरों में कचरा फेंक रहे हैं। कूड़े के ढेर सुलगने से शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने शहर में एक भी डलावघर न होने की बात कही। साथ ही कहा कि सफाईकर्मियों की टीमें लगातार कचरे को इकट्ठा कर निस्तारण के लिए प्लांट भेज रही हैं।


 

20 के बाद फिर तापमान बढ़ने के आसार
लगातार गिरते न्यूनतम पारे के बीच दिवाली के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी बात कही गई है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 18.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने फिलहाल सर्दी के मौसम का एलान नहीं किया है। हालांकि, लोगों ने रात में ठिठुरन से बचने के लिए हल्के कंबलों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।


 
विज्ञापन

सांस लेने में हो रही तकलीफ
जलरीली होती हवा रात और सुबह के समय टहलने के लिए निकलने वालों के लिए ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। लोग स्वस्थ रहने के लिए टहलने निकल रहे हैं, लेकिन उसी समय सबसे खराब गुणवत्ता वाली हवा उनके स्वास्थ्य पर उलटा असर कर रही है। एसएन मेडिकल काॅलेज में अकेले शुक्रवार को ही दो दर्जन से ज्यादा मरीज सांस लेने में तकलीफ के पहुंचे। इसके अलावा आंखों में जलन और अस्थमा के मरीजों का भी अस्पताल पहुंचना जारी है। चिकित्सक खराब गुणवत्ता वाली हवा से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें