फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते: 48 घंटे से जिले में तेज तो कभी हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ताउते का असर जिले में भी पड़ा। पिछले 48 घंटे से कासगंज सहित अमांपुर, सोरों, पटियाली, सहावर, सिढ़पुरा, और गंजडुंडवारा में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण के चलते चलाए जा रहे विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान के तहत कराई गई सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। कई इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की रात तेज बारिश से नगर के बिलराम गेट, नदरई गेट, सोरों गेट तिराहा इलाके में जलभराव हुआ, हालांकि बारिश रुकने पर सुबह के समय इन इलाकों का पानी निकल गया। जलभराव के कारण फुटपाथों पर कीचड़ इकट्ठी हो गई। लवकुश नगर इलाके में भी कई गलियों में पानी भरा था। गंगेश्वर कॉलोनी में यही हालात बने थे। गंदे पानी में होकर लोगों को निकलना पड़ रहा। सोरों में भी कई स्थानों पर पानी का जमाव रहा। मेला ग्राउंड में लगने वाली सब्जी मंडी में किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।
ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव
कासगंज। ग्रामीण इलाकों में और कसबाई बाजारों में जलभराव देखा गया। ढोलना के बाजार और बैंक मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। यहां काफी पानी भरा था। बैंकों में आने जाने वाले लोग गंदे पानी से होकर गुजर रहे थे। वहीं ग्रामीण मार्गों पर भी जलभराव ने मुश्किलें बढ़ाईं थीं। गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली, अमांपुर इलाके के गांवों में भी यही हालात बने हुए थे।
विज्ञापन

गिरा तापमान, चलीं ठंडी हवाएं
लगातार बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। तापमान भी काफी गिर गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें