फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में उमड़े 70 हजार सैलानी, अव्यवस्थाओं के बीच किया दीदार, आज भी निशुल्क प्रवेश

Mon, 15 Aug 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। रविवार को निशुल्क प्रवेश के कारण 70 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर मुख्य गुंबद पर प्रवेश बंद करने के बाद भी सैलानियों की दीवानगी कम नहीं हो सकी है। रविवार को नीम तिराहे पर रस्सियों की रेलिंग लगाकर पुलिस ने भीड़ प्रबंधन का प्रयास किया मगर बारिश में यह व्यवस्था भी फेल हो गई। देर शाम तक अनुमानित 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। स्वतंत्रता दिवस पर भी ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।  

विज्ञापन

 
ताजमहल पर एक सप्ताह से 50 से 80 हजार तक पर्यटक रोजाना पहुंच रहे हैं। एएसआई ने भीड़ के दबाव के चलते मुख्य गुंबद पर सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया। मगर सैलानियों के सैलाब में कोई कमी नहीं आई है। रविवार को भी सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। 

सैलानियों के लिए नीम तिराहे पर पुलिस ने रस्सियां बांधी थीं, लेकिन बारिश के बाद यह व्यवस्था भी दो घंटे तक ठप हो गई। ताज के भीतर भी सैलानियों की भीड़ नियंत्रित करने में एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों को पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिछुड़ गए बच्चे, सीआईएसएफ ने मिलवाया

ताजमहल में परिवार के साथ भ्रमण करने आए तमाम बच्चे भी अपनों से बिछुड़ गए। उनके परिवारीजन बच्चों को तलाश करते नजर आए तो बच्चे रोते बिलखते रहे। बाद में सीआईएसएफ ने उद्घोषणा करके बच्चों को परिजनों को सौंपा। कई महिलाएं भी अपने परिवार से बिछुड़ गई। उन्हें भी मिलाया गया। 

टैंक में फोटोग्राफी, पार्कों में मस्ती

ताजमहल के सेंट्रल टैंक में सैलानी घुस गए। सेल्फी लेते रहे वहीं पार्कों में भी घूमते रहे। दोनों ही स्थानों पर सैलानियों का प्रवेश वर्जित है मगर भीड़ के कारण काफी लोगों ने प्रतिबंधित स्थलों पर ही मौज मस्ती की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें