फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले खाली कराईं पानी की बोतलें, भीषण गर्मी व उमस से पर्यटक हुए बेहाल

Wed, 07 Aug 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रतिबंध के बाद मंगलवार को पहले दिन ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले पर्यटकों से पानी की बोतलें खाली कराईं। इससे भीषण गर्मी और उमस से पर्यटक बेहाल रहे। 
विज्ञापन
ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने से पहले खाली कराईं पानी की बोतलें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध के पहले ही दिन पर्यटक परेशान हो गए। भीषण गर्मी और उमस के कारण मुख्य गुंबद पर जाने वाले पर्यटक बेहाल रहे। चमेली फर्श पर ही पानी की बोतलों को खाली करा लिया गया था। इसके लिए एसआईएस और एएसआई कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में तेज धूप निकली तो पर्यटक पानी के बिना ही मुख्य गुंबद पर पहुंचे। संगमरमरी मुख्य गुंबद पर जाने के लिए चमेली फर्श पर बनी सीढि़यों से पहले ही उन्हें रोक दिया गया। विदेशी पर्यटकों से पानी पीकर बोतलें फेंक देने के लिए कहा गया। 

भारतीय पर्यटकों से स्पष्ट कह दिया गया कि वह ऊपर पानी की बोतलें नहीं ले जा सकेंगे। इससे बुजुर्ग और प्यास से बेहाल पर्यटक परेशान हुए। एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के शमशुद्दीन का कहना है कि सीआईएसएफ अपनी खुफिया टीम को सक्रिय करे। एक व्यक्ति की करतूत का असर हजारों पर्यटकों पर पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन

इस फैसले को वापस लिया जाए। वहीं, स्टेट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के साथ आम पर्यटकों को पानी ले जाने की सुविधा मिलनी चाहिए। सपा नेता शब्बीर अब्बास ने ताज पर हो रही घटनाओं से रोष जताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार रोक लगाए। किसी भी संगठन को मनमानी करने की छूट न दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें