फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हाल तो देखिए: टिनशेड नहीं...आगरा किला पर धूप में खड़े होकर टिकट खरीद रहे पर्यटक

Wed, 26 Mar 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की आमद भी बढ़ गई है, लेकिन उनके लिए इंतजाम कुछ भी नहीं किए जा सके हैं। आलम ये है कि आगरा किला पर पर्यटक धूप में खड़े होकर टिकट खरीद रहे हैं।
 
विज्ञापन
आगरा किले पर पर्यटक धूप में टिकट खरीदने के लिए लाइन में लग रहे हैं।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज के तेवर तीखे हुए हैं। दोपहर में धूप असहनीय हो गई है। आगरा किला स्थित टिकट खिड़की पर टिनशेड अब तक नहीं लगाई गई है। ऐसे में पर्यटकों को टिकट खरीदने के लिए कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन


पहले टीन शेड की व्यवस्था थी। कड़ी धूप में 10 से 15 मिनट तक खड़े होने से पर्यटक परेशान रहते हैं। सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने से टिकट के लिए कतार में काफी समय लगता हैं। दिल्ली से आए पर्यटक संजीव पांडेय ने बताया कि एएसआई को टिनशेड की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे टिकट खरीदने में लोगों को परेशानी न हो। 

मध्य प्रदेश की पर्यटक रिया ने बताया कि टिकट काउंटर पर छाया की व्यवस्था नहीं होने से परेशान हो जाते हैं। यहां महिला पर्यटकों के लिए अलग से कतार होने के बाद भी एक ही खिड़की से टिकट दी जा रही हैं। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि जल्द ही आगरा किला के पास टिनशेड लगवा दी जाएगी। भीड़ अधिक होने पर अतिरिक्त खिड़की खोल दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढे़ं-  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें