संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी। एक जनवरी बृहस्पतिवार से शुरू हुए नए साल के शुभारंभ से बर्फीली हवाओं के कोहरा छाए रहने से तापमान में निरंतर गिरावट से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। टूरिस्ट सीजन में सर्द हवाओं के बीच भी मंगलवार को विश्व धरोहर स्मारक अवलोकन करने एवं सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की चौखट पर जियारत करने पर्यटक सैलानियों का आवागमन बना रहा।
गुलिस्तान पर्यटक वाहन पार्किंग क्षेत्र में पर्यटन विभाग की ओर से इस बार अलाव जलाए जाने तक की व्यवस्था भी नहीं की गई। वहीं, कस्बा एवं हाईवे स्थित मोड बाईपास, जहां आधी रात तक यात्रियों का आवागमन बना रहता है। उन स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। यहां बेसहारा व जरूरतमंद निर्धन लोग मंगलवार को सर्दी से ठिठुरते देखे गए। इस बार शासन प्रशासन एवं समाजसेवियों की ओर से जरूरतमंदों में कंबल भी नहीं बांटे गए।