सैलानियों में सिर्फ और सिर्फ ताजमहल का क्रेज है। शुक्रवार को ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद रहा तो शहर में पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। ताज के दीदार के लिए हर दिन 4 हजार से 4500 पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को ताज बंद होने पर सबसे ज्यादा सैलानी आगरा किला पर महज 1212 आए।
ताज के दीदार के उत्सुक सैलानियों ने यमुना किनारे महताब बाग जाकर ताज का दीदार किया। महताब बाग पर ताज के खुलने के दिनों में 100 सैलानियों की संख्या ही रहती है, लेकिन शुक्रवार को ताज बंदी में 4 गुना सैलानी महताब बाग आए। बुधवार को महताब बाग में 126 सैलानी आए थे तो बृहस्पतिवार को केवल 94, लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या 411 रही।
शुक्रवार को स्मारकों पर सैलानी
स्मारक सैलानी
आगरा किला 1212
महताब बाग 411
अकबर का मकबरा 405
फतेहपुर सीकरी 395
एत्माद्दौला 103
रामबाग 73
मरियम टूम 30