फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल की टिकट 30 रुपये!...पर्यटक खा गए धोखा, एएसआई ने बंद कराई वेबसाइट

Wed, 22 Oct 2025 11:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल की टिकट को लेकर एक वेबसाइट सामने आई। इस पर स्मारक की टिकट 30 रुपये बताई जा रही थी। जबकि स्मारक की टिकट 45 रुपये है। ऐसे में पर्यटक धोखा खा गए। इसको लेकर तमाम मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
विज्ञापन
ताजमहल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल की आनलाइन टिकटिंग के लिए बुधवार को एक पायलट वेबसाइट सामने आई। इसमें ताजमहल की टिकट को 30 रुपये का दर्शाया गया था। इस बारे में व्हाट्स एप पर संदेश वायरल होने लगे। इसकी जानकारी पर एएसआई ने वेबसाइट को बंद करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह पायलट वेबसाइट है। इस पर टिकट बुक नहीं किया जा सकता है। न ही किसी तरह का भुगतान हो सकता है। इसकी टिकट भी स्कैन नहीं होगी।
विज्ञापन


ताजमहल की टिकट आनलाइन बुकिंग के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट asi.payumoney.com है। इसका संचालन संस्कृति मंत्रालय करती है। इसके अलावा बुधवार को एक वेबसाइट pilotasi.paygov.org.in सामने आई। इस वेबसाइट पर ताजमहल की टिकट को 30 रुपये का दर्शाया गया था। जबकि asi.payumoney.com पर टिकट की आनलाइन कीमत भारतीय नागरिक के लिए 45 रुपये है। 
 
विज्ञापन

मुख्य मकबरे के लिए 200 का टिकट अलग से लगता है। विदेशी पर्यटक के लिए मुख्य मकबरे सहित प्रवेश 1250 रुपये टिकट लगता है। इसके अलावा सार्क और बिम्सटेक देशों के नागरिकों के लिए 735 रुपये है। 15 साल तक के बच्चों के लिए टिकट निशुल्क है।

पायलट वेबसाइट की वजह से पर्यटक धोखा खाने लगे। इस बारे में व्हाट्स एप ग्रुपों पर मैसेज आने लगे। इस पर अधिकारियों को जानकारी हो गई। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि यह एक पायलट वेबसाइट है। इस पर टिकट का भुगतान नहीं होता है। टिकट बुक भी नहीं की जा सकती है। अगर किसी कारण यह टिकट मिल भी जाए तो स्कैन नहीं होगी। इससे पर्यटकों को प्रवेश भी नहीं मिल सकता । जानकारी पर इस वेबसाइट को एनएसडीएल संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर बंद करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में वाहन शोरूम में लगी आग...बराबर में बने अस्पताल में मची अफरातफरी, वार्ड से निकाले गए मरीज




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें