फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर उमड़े पर्यटक फैली अव्यवस्थाएं

Mon, 15 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजमहल में रविवार को 25 हजार से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। इससे पूरे दिन पुरानी मंडी पर जाम लगा रहा। पर्यटकों में ताज में प्रवेश को लेकर मारामारी मची रही। दोनों पार्किंग के भर जाने के बाद पर्यटकों ने आगरा किला रोड से पुरानी मंडी तक सड़कों पर गाड़ियां पार्क कर दीं। इससे हालात बिगड़ गए। लपके और ड्रापर्स ने भी जमकर फायदा उठाया। ताज में प्रवेश दिलाने और टिकट के नाम पर वसूली की। उधर, ताज की ओर जाने वाली सड़कों पर भी घंटों तक पर्यटक फंसे रहे। ताजगंज प्रोजेक्ट के काम के कारण पर्यटक जाम में फंसते हुए ताज के अंदर तक पहुंच सके। इन अव्यवस्थाओं के कारण देर शाम तक हालात खराब रहे। सोमवार को स्वाधीनता दिवस के अवकाश में भी ताज पर खासी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें