फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानगंज पुलिया पर हादसे में बालक की मौत

Mon, 15 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर रविवार दोपहर साइकिल से जा रहे दो बालक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिवारीजनों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लश्करपुर, न्यू आगरा निवासी बच्चू सिंह जूता फिटर कारीगर है। उसका बेटा मोहित उर्फ कुंदू (12) सातवीं का छात्र था। रविवार को  दोपहर 12:30 बजे मोहित क्षेत्र के ही लोकेश (13) पुत्र राजू के साथ साइकिल से गया था। सुल्तानगंज पुलिया पर भगवान टाकीज चौराहे की ओर से आते ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में मोहित की मौत हो गई। लोकेश घायल हो गया। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मोहित के परिवारीजन सुल्तानगंज की पुलिया पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। एसओ न्यू आगरा थाना का कहना है कि ट्रक चालक लक्ष्मीनरायन निवासी अलीगढ़ को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आए दिन हो रहे हादसे
सुल्तानगंज पुलिया पर पुल निर्माण के चलते सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जा रहा है। वहां पर भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहन तेज गति से निकलते हैं। इससे कमला नगर और भगवान टाकीज की ओर से सर्विस रोड पर आने वाले वाहनों की उनसे टक्कर का खतरा बना रहता है। कुछ महीने पहले ही मां-बेटी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। तब भी लोगों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

मनाया था जन्मदिन
मोहित घर में सबसे बड़ा था। उसके तीन भाई अंकित, अंकुश और अभय हैं। बेटे मोहित की मौत से मां रेखा बेसुध हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि मोहित का आठ अगस्त को जन्मदिन था। घर में कार्यक्रम भी था। दो दिन पहले ही वह स्कूल की किताब लेकर आया था। बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें