फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक, पुलिस के जवानों ने बचाई जान...देखें वीडियो

Tue, 26 Nov 2024 01:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आए हरियाणा के सैलानी को अटैक आ गया। उसके साथी देखकर घबरा गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर सैलानी की जान बचाई और उन्हें अस्पताल भेजा।
 
विज्ञापन
ताजमहल पर पर्यटक को आया हार्ट अटैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत से ताजमहल देखने आए 26 वर्षीय पर्यटक हितेश कुमार उर्फ हर्ष शर्मा जब काउंटर से टिकट ले रहे थे, तब उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। सीने में दर्द होने से वह गिर गए, साथ आए मित्र घबरा गए। उन्होंने पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को बुलाया। जवानों ने तत्काल सीपीआर देकर सैलानी की जान बचाई और उन्हें अस्पताल भेजा।
विज्ञापन





 

ताज सुरक्षा पुलिस के इंस्पेक्टर वैस अहमद और सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह के साथ उनकी टीम ने पर्यटक हितेश को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा, जहां समय से उपचार मिलने के कारण उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

 
विज्ञापन

हितेश के मित्र हिमांशु राजपूत ने बताया कि जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वह होटल पहुंच गए हैं। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में लक्ष्मी देवी और रिंकी राघव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें