पर्यटक का खोया मोबाइल 30 मिनट में खोजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोलकाता से ताजमहल का दीदार करने आईं रिंकी नाथ मंडल भ्रमण के दौरान अपना मोबाइल फोन परिसर में ही कहीं भूल गईं। फोन न मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पश्चिमी गेट पर तैनात पुलिस को दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और रेडियो मैसेज प्रसारित कर मात्र 30 मिनट फोन प्राप्त कर लिया। दरअसल, यह फोन ओडिशा की एक अन्य महिला पर्यटक स्वर्णका को मिला था, जिनसे संपर्क कर पुलिस ने फोन रिंकी नाथ को उपलब्ध करा दिया।